अब न लाइन का चक्कर, न सब्सिडी का इंतजार, फिरोजाबाद में ई-पॉश मशीन से किसानों को तुरंत मिलेगी कीटनाशक दवा
Firozabad Agriculture News: फिरोजाबाद के किसानों के लिए कीटनाशक दवाओं को लेकर नई सुविधा शुरू हो गई है. अब कृषि रक्षा इकाइयों से रसायन लेने के लिए किसानों को सब्सिडी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. ई-पॉश मशीन के जरिए अंगूठा लगाते ही दवा के साथ सब्सिडी का लाभ भी तुरंत मिल जाएगा. जिले के 9 ब्लॉकों में संचालित कृषि रक्षा इकाइयों पर यह व्यवस्था शुरू की गई है. अगर किसी दवा पर 60 फीसदी सब्सिडी है, तो किसान को कीमत में सब्सिडी घटाकर बाकी रकम ही देनी होगी. इससे किसानों को न सिर्फ तुरंत दवाएं मिलेंगी, बल्कि बार-बार केंद्रों के चक्कर लगाने की परेशानी भी कम होगी.