UP Flood: यूपी में बाढ़-बारिश का कहर, बहराइच में घाघरा उफान पर; बरेली में डूबे ट्रैक
नेपाल के पहाड़ों से आ रहे पानी और लगातार बारिश के कारण बहराइच और बरेली में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। घाघरा नदी के उफान से बहराइच में दो तहसीलों के एक दर्जन से अधिक मजरों में पानी भर गया है, जबकि बरेली में मूसलाधार बारिश से रेलवे पटरियां पानी में डूब गईं हैं।