दुल्हन के लिए चूड़ा खरीदना है तो पहुंचें फिरोजाबाद की गली बोहरान, यहां 400 रुपये में शुरू हो जाती है एक से बढ़कर एक सेट
उत्तर प्रदेश का फिरोजाबाद कांच की चूड़ियों के साथ अब खूबसूरत चूड़ा सेट के लिए भी मशहूर है. शहर की प्रसिद्ध गली बोहरान में शादी और पार्टी के लिए सैकड़ों डिजाइन के चूड़ा सेट मिलते हैं. यहां गोल्डन मोती, मेटल कंगन, बेलवेट चूड़ियों और लटकन वाले सेट की खूब मांग है. इनकी कीमत करीब 400 रुपये से शुरू होकर 650 रुपये तक जाती है.