प्रयागराज में बदल रही नामकरण की भाषा, अब ‘पुरम’ बन रहा नई बस्तियों की पहचान
प्रयागराज में कॉलनियों के नाम पुरम पर रखा जा रहा है। पहले किसी का पता पूछने पर गंज, बाग, विहार या एन्क्लेव जैसे नाम सुनाई देते थे। लेकिन अब पुरम सुनाई दे रहा है। नई आवासीय योजनाओं और कॉलोनियों के नाम के साथ पुरम जोड़ने का चलन तेजी से बढ़ा है।