बेटी की शादी पर 1 लाख और बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति, मछुआरा परिवारों को योगी सरकार की बड़ी सौगात
उत्तर प्रदेश सरकार ने मछुआरा परिवारों के लिए मत्स्य पालक कल्याण कोष का दायरा बढ़ा दिया है. अब पात्र परिवार की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी. इसके साथ ही कक्षा 9 और 10 में पढ़ने वाले बच्चों को पूर्व दशम छात्रवृत्ति भी दी जाएगी. शादी सहायता में DBT के जरिए 60 हजार रुपये बेटी के बैंक खाते में भेजे जाएंगे, जबकि छात्रवृत्ति के लिए अभिभावक की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.