अब मेरठ की शाही जामा मस्जिद पर सवाल, नीचे प्राचीन बौद्ध मठ होने का दावा; ASI सर्वे की मांग
वरिष्ठ अधिवक्ता राम कुमार शर्मा की ओर से मेरठ मंडल के कमिश्नर को दिए ज्ञापन में कई ऐतिहासिक दस्तावेजों और सबूतों का हवाला दिया है। उन्होंने इसके आधार पर मस्जिद के ASI सर्वे की मांग की है। उन्होंने मेरठ जिला गजेटियर-1904 में दर्ज पुराने विवरणों का भी हवाला दिया है।