सहारनपुर चुपके से पहुंचे SP सांसद, दंगे की बरसी पर लगा पोस्टर, SSP ने 14 को कर दिया सस्पेंड
हाउस अरेस्ट होने के बावजूद सपा सांसद के सहारनपुर पहुंचने और मुजफ्फरनगर दंगे की बरसी पर शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे पोस्टर के मामले में कार्रवाई करते हुए जिले के एसएसपी ने 14 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. बता दें कि सपा का एक डेलिगेशन सहारनपुर जाकर मस्जिद कमिटी से मुलाकात करने वाला था और साथ ही ज्ञापन सौंपने वाला था. इससे पहले ही पुलिस ने सभी को हाउस अरेस्ट कर लिया था.