ग्रेटर नोएडा में लॉजिस्टिक हब से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगा 6 लेन एलिवेटेड रोड, रेलवे लाइन से भी जुड़ाव
ग्रेटर नोएडा में एक नया 6 लेन एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी है। यह रोड बोड़ाकी में बनने वाले मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब को सीधे जेवर एयरपोर्ट से कनेक्ट करेगा। इस सड़क के बनने के बाद मालवाहक वाहन जाम में फंसे बिना मिनटों में मंजिल तक पहुंच सकेंगे।