आलू की घटती कीमत को लेकर किसान ना हो परेशान, सरकार की इस योजना का मिलेगा फायदा, 40 हजार तक का होगा मुनाफा
Meerut News: मेरठ सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है. बाजार में आलू की कीमतों में गिरावट आने पर सरकार द्वारा आर्थिक मदद की जाएगी. इसके लिए भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना लागू की गई है, जिससे किसानों को प्रति कुंतल 100 रुपए की सहायता मिलेगी.