यूपी चुनाव में योगी का क्लियर प्लान, मथुरा के साथ सहारनपुर की मस्जिद तय करेगी 2027 में कौन बनेगा किंग?
UP election 2027 Issues: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी की सियासत में सहारनपुर, मथुरा और 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों की यादें चर्चा के केंद्र में हैं. सहारनपुर में मस्जिद से जुड़ी कार्रवाई पर बीजेपी और विपक्ष आमने-सामने हैं, जबकि विपक्ष इसे प्रक्रिया का सवाल बता रहा है और सरकार इसे कानून के पालन से जोड़ रही है. वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ के मथुरा दौरे और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुद्दे ने भी सियासी बहस तेज की है. पश्चिमी यूपी की 136 सीटों में बीजेपी, सपा, आरएलडी और बीएसपी अपने-अपने सामाजिक समीकरण साध रहे हैं. ऐसे में सवाल है कि 2027 में विकास और जातीय समीकरण भारी पड़ेंगे या धार्मिक ध्रुवीकरण?