'नेता नहीं तो खुद समस्याओं के लिए उठाइए आवाज, क्योंकि…', ग्रेटर नोएडा में शालिनी सिंह का बड़ा सियासी संदेश
Greater Noida News: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह रविवार को ग्रेटर नोएडा के सनपुरा गांव पहुंचीं, जहां लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जनता को समस्याओं के समाधान के लिए किसी दूसरे व्यक्ति के आगे आने का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि जरूरत पड़ने पर खुद आवाज उठानी चाहिए.