राम मंदिर के दर्शन के बाद भूख लगी? अब लता मंगेशकर चौक के पास एक जगह मिलेगा अयोध्या का देसी जायका
Ayodhya Latest News : अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब राम मंदिर के दर्शन के साथ रामनगरी के पारंपरिक स्वाद का भी मजा मिलेगा. लता मंगेशकर चौक के पास नगर निगम खास वेंडिंग जोन विकसित करने की तैयारी कर रहा है. यहां एक ही जगह पर स्थानीय व्यंजनों का स्वाद मिलेगा. साथ ही सड़क किनारे लगने वाली दुकानों और ठेलों को भी व्यवस्थित किया जा सकेगा.