पाकिस्तान ने ठोकी दावेदारी, समर्थन नहीं मिला तो हटना पड़ा; अयोध्या के सिंह फिर बने APPU महासचिव
रामनगरी अयोध्या के एक और सपूत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढ़ाया है. भारतीय डाक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और अयोध्या निवासी डॉ. विनय प्रकाश सिंह लगातार दूसरी बार एशियन-पैसिफिक पोस्टल यूनियन (APPU) के सेक्रेटरी जनरल चुने गए हैं.