सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर चला बुलडोजर, इकरा हसन समेत कई नेता हाउस अरेस्ट; फोर्स तैनात
सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को जिला अदालत के आदेश पर शनिवार को ध्वस्त कर दिया गया। इसे लेकर गरम होते सियासी माहौल के बीच सपा सांसद इकरा हसन ने कहा है कि उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। सपा सांसद के अलावा कई अन्य मुस्लिम नेताओं ने हाउस अरेस्ट की बात कही है।