Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
राम मंदिर में अब आसानी से मिलेंगे दर्शन आरती पास, जानें फुलट डिटेल्स
By
August 5, 2026 3 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>अयोध्या स्थित राम मंदिर में आरती के लिए पास की सुविधा को आसान कर दिया गया है. मंदिर प्रशासन ने पास के लिए तत्काल सुविधा शुरू कर दी है. श्रद्धालुओं के लिए अब मंदिर के गेट पर ही यात्री सुविधा केंद्र पर ही काउंटर बना दिया गया है. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अन्य लोगों की आईडी बंद होने के चलते दर्शन पास के लिए श्रद्धालुओं को समस्याएं हो रही थीं. इसको देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से आसान व्यवस्था शुरू की गई है.
<p style=”text-align: justify;”>अब से <a title=”राम मंदिर” href=”https://www.abplive.com/topic/ram-mandir” data-type=”interlinkingkeywords”>राम मंदिर के मेन गेट पर काउंटर बनाया गया है. जिससे श्रद्धालु काउंटर पर आकर अपना पास बनवा सकते हैं. फिलहाल पास की संख्या को कम रखा गया है, लेकिन इसको आगे बढ़ाया जाएगा. आरती दर्शन के लिए यह पास बिड़ला धर्मशाला के सामने यात्री सुविधा केंद्र में बने काउंटर से बनवाया जा सकता है. इसको बनाने के लिए समय सीमा भी तय की गई है. यात्रियों के लिए यह पास सुबह 9 बजे से बनना शुरू होगा.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/who-is-sachin-yadav-sp-mla-jasrana-profile-suspended-from-up-assembly-for-two-days-3170374″>कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
<h3 style=”text-align: justify;”>जल्द और आसानी से कैसे बनेगा पास
<li style=”text-align: justify;”>आरती दर्शन के यह पास बिड़ला गेट पर बने काउंटर पर बनेगा.
<li style=”text-align: justify;”>भोग आरती और मंगला आरती के लिए एक दिन पहले पास बनेगा.
<li style=”text-align: justify;”>शयन आरती का पास उसी दिन बनेगा.
<li style=”text-align: justify;”>पास बनाने का समय सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा.
<li style=”text-align: justify;”>इसके लिए आधार कार्ड और गोद वाले बच्चों के लिए मां-बाप का फोटो लगेगा.
<li style=”text-align: justify;”>एडवांस पास सिर्फ ऑनलाइन बनेगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>कितने लोगों को मिलेगा दर्शन पास
<p style=”text-align: justify;”>रामलला की आरती के लिए पास की संख्या भी निर्धारित की गई है. रामलला आरती के लिए 45 और राम परिवार आरती दर्शन के लिए 15 पास की संख्या निर्धारित की गई है. इसका मतलब है कि एक समय में 45 लोग रामलला की आरती दर्शन कर सकेंगे वहीं 15 लोग राम परिवार के आरती दर्शन कर सकेंगे. 
<p style=”text-align: justify;”>वहीं मंदिर प्रशासन की ओर से कहा गया है कि रामलला और राम परिवार के आरती दर्शन के लिए तीन अलग-अलग समयों में पास बनाए गए हैं. इसमें सुबह 4 बजे मंगला आरती और श्रृंगार आरती सुबह 6 बजे के लिए निर्धारित की गई है. इन दोनों आरती के लिए एक दिन पहले पास बनाया जाएगा. 
<p style=”text-align: justify;”>इसके अलावा शयन आरती के लिए रात 9 बजे का समय तय किया गया है. इसके लिए पास उसी दिन बनाया जाएगा. फिलहाल शयन दैनिक पास पर रोक लगी हुई है. जिसको शुरू करने पर मंथन चल रहा है. बताया गया है कि ट्रस्टियों के द्वारा रेफर किए गए पास ही फिलहाल बनाए जा रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>रामलला के लिए 2743 लोगों के पास जारी हो चुके हैं. सभी पास की समीक्षा की जा रही है. 6 महीने के लिए वैध इन पास के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है. जिनके पास की वैधता खत्म हो रही है वह उसे रिन्यू भी कर सकते हैं.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/pappu-yadav-fir-registered-in-prayagraj-case-filed-serious-charges-complaint-by-bjp-leader-ann-3170405″>पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
Next
'जो बाबर और बाबरी मस्जिद के समर्थक हैं उन्हें…', सपा पर केशव मौर्य का बड़ा हमला
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • अपार्टमेंट सोसाइटियों में पदाधिकारियों के अनिश्चितकालीन कार्यकाल पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार से जवाब मांगा
  • ‘मदद’ के इंतजार में मां के शव के पास बैठकर रोती रही बेटी, बिलखता रहा पति, 'मसीहा' बना सिपाही
  • दिल्ली में बारिश से बिगड़ा हवाई ट्रैफिक, 4 उड़ानें लखनऊ और 5 जयपुर भेजी गईं
  • 31 दरोगाओं की जिम्मेदारी बदली, रिश्वत के आरोपों में सस्पेंड उत्कर्ष को SP ने अपना PRO बनाया
  • अयोध्या से जनकपुर धाम ट्रेन अप्रैल से चलेगी, जनरल कोच नहीं होंगे; भारत और नेपाल में सहमति
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme