Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
By
August 4, 2026 3 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>यूपी में अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार (04 अगस्त) को एक अलग तश्वीर देखने को मिली. यहां रेलवे पुलिस गर्भवती महिला के लिए देवदूत बन गई, जिसकी चर्चाएं सोशल मीडिया पर जोर शोर से हो रही हैं. आरपीएफ पुलिस को सूचना मिली थी एक महिला प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही है. गर्भवती महिला की हालत देखकर आरपीएफ की महिला पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए तत्काल मोर्चा संभाल लिया.
<p style=”text-align: justify;”>महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी सूझबूझ, साहस और मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए प्लेटफॉर्म पर ही अस्थायी व्यवस्था बनाकर घेरा बना लिया. अन्य दो महिला यात्रियों की सहायता से गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई. महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. बाद में मां और बच्ची दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला मलखान सिंह अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों की हालत पूरी तरह सामान्य बताई गई है.
<h3 style=”text-align: justify;”>महिला कांस्टेबल सोनू को मिली थी सूचना
<p style=”text-align: justify;”>मंगलवार (4 अगस्त 2026) की दोपहर करीब तीन बजे थे. उस समय अलीगढ़ जंक्शन पर नियमित रूप से ट्रेनों का आवागमन जारी था. इसी दौरान आरपीएफ में ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल सोनू को सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म नंबर-2 के दिल्ली छोर की ओर से एक गर्भवती महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है. स्थिति गंभीर होने पर महिला कांस्टेबल सोनू ने तत्काल सब इंस्पेक्टर धीरज को फोन पर इसकी जानकारी दी. 
<h3 style=”text-align: justify;”>RPF टीम ने तुरंत महिला की डिलीवरी की तैयारी की शुरू
<p style=”text-align: justify;”>सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर धीरज बिना किसी देरी के महिला कांस्टेबल कुसुम देवी और चांदनी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उस समय महिला की पीड़ा लगातार बढ़ रही थी और अस्पताल ले जाने का इंतजार करना जोखिम भरा हो सकता था. ऐसे में आरपीएफ टीम ने तत्काल निर्णय लेते हुए प्लेटफॉर्म पर ही सुरक्षित प्रसव कराने की तैयारी शुरू कर दी. 
<h3 style=”text-align: justify;”>महिला ने प्लेटफॉर्म पर स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म
<p style=”text-align: justify;”>महिला पुलिसकर्मियों ने सबसे पहले अपने पास उपलब्ध कपड़ों और अन्य संसाधनों की मदद से महिला के चारों ओर घेरा बनाया, ताकि उसकी निजता बनी रहे. इसी बीच प्लेटफॉर्म पर मौजूद दो महिला यात्रियों ने भी आगे आकर सहयोग किया. सभी ने मिलकर बेहद संयम और सावधानी के साथ प्रसव प्रक्रिया पूरी कराई. कुछ ही देर बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. बच्ची के रोने की आवाज सुनते ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली और आरपीएफ टीम की सराहना की. 
<h3 style=”text-align: justify;”>नई दिल्ली से फफूंद जा रही थी गर्भवती महिला
<p style=”text-align: justify;”>पूछताछ में महिला के पति धर्मेंद्र, पुत्र मचल सिंह निवासी ग्राम गहेसर, थाना दुबियापुर, जिला औरैया ने बताया कि पत्नी कामनी देवी के साथ वह ट्रेन संख्या 12420 गोमती एक्सप्रेस से नई दिल्ली से फफूंद जा रहे थे. उनके पास यात्रा का वैध टिकट भी था. यात्रा के दौरान अचानक उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने अलीगढ़ जंक्शन पर ट्रेन से उतरने का निर्णय लिया, लेकिन प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई. ऐसे में आरपीएफ ने तत्काल सहायता पहुंचाकर उनकी पत्नी और नवजात की जान सुरक्षित रखी. 
<h3 style=”text-align: justify;”>सुरक्षित प्रसव के बाद महिला को भेजा गया अस्पताल
<p style=”text-align: justify;”>सुरक्षित प्रसव के बाद आरपीएफ ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर मां और बच्ची को तत्काल जिला मलखान सिंह महिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया. डॉक्टरों के अनुसार मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है.
<h3 style=”text-align: justify;”>’ऑपरेशन मातृशक्ति’ का मकसद पूरा कर रही रेलवे पुलिस!  
<p style=”text-align: justify;”>इस पूरे घटनाक्रम में आरपीएफ की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ की उपयोगिता भी देखने को मिली. इस अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों में गर्भवती महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद महिला यात्रियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है. अलीगढ़ जंक्शन पर हुई इस घटना ने साबित कर दिया कि यह अभियान केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर आरपीएफ कर्मी पूरी संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने भी आरपीएफ की कार्यशैली की खुले दिल से तारीफ की.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”‘BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?’ MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/akhilesh-yadav-on-sp-mla-sachin-yadav-suspension-up-assembly-bjp-government-water-filter-remark-3170431″ target=”_self”>’BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?’ MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
Next
राम मंदिर में अब आसानी से मिलेंगे दर्शन आरती पास, जानें फुलट डिटेल्स
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • अपार्टमेंट सोसाइटियों में पदाधिकारियों के अनिश्चितकालीन कार्यकाल पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार से जवाब मांगा
  • ‘मदद’ के इंतजार में मां के शव के पास बैठकर रोती रही बेटी, बिलखता रहा पति, 'मसीहा' बना सिपाही
  • दिल्ली में बारिश से बिगड़ा हवाई ट्रैफिक, 4 उड़ानें लखनऊ और 5 जयपुर भेजी गईं
  • 31 दरोगाओं की जिम्मेदारी बदली, रिश्वत के आरोपों में सस्पेंड उत्कर्ष को SP ने अपना PRO बनाया
  • अयोध्या से जनकपुर धाम ट्रेन अप्रैल से चलेगी, जनरल कोच नहीं होंगे; भारत और नेपाल में सहमति
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme