ताजमहल ही नहीं, आगरा के ये 8 गुप्त और खूबसूरत ठिकाने भी चुरा लेंगे आपका दिल, इन ऐतिहासिक और शांत जगहों को मिस बिल्कुल न करें
प्रेम के प्रतीक ताजमहल की चमक पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन आगरा का जादू सिर्फ संगमरमरी मीनारों तक ही सीमित नहीं है. यमुना की कलकल बहती धारा, मुग़ल दौर के शांत बगीचे, सैकड़ों साल पुराने शिव मंदिर और चंबल के रोमांचक बीहड़-यह शहर हर तरह के सैलानियों के लिए अनुभवों का एक अनमोल खजाना समेटे हुए है. अगर आप आगरा की भीड़-भाड़ से दूर सुकून, इतिहास और प्रकृति का असली मेल महसूस करना चाहते हैं, तो इन खास जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.