यूपी को नफरत की राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे; सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण पर बोले अजय राय
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 120 साल पुरानी मस्जिद गिराए जाने पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि नफरत और विभाजन की राजनीति से सामाजिक सौहार्द कमजोर होता है। राय ने यूपी को भाईचारे और न्याय की धरती बनाए रखने की अपील की।