मिर्जापुर में क्रशर प्लांट पर कमरा गिरने से 4 मजदूरों मौत; सीएम योगी का हरसंभव मदद का भरोसा, महोबा में भी हादसा
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित अहरौरा के भगौतीदेई गांव में एक क्रशर प्लांट पर भीषण हादसा हो गया. दोपहर के वक्त प्लांट पर बना एक कमरा अचानक भरभराकर ढह गया. इस मलबे में दबकर सोनभद्र के रहने वाले चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का गंभीर संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. दूसरी महोबा में भी क्रशर प्लांट में हादसे में एक 32 साल के मजदूर की मौत हो गई है.