18 करोड़ का प्लान, 26 बसों की पार्किंग और EV चार्जिंग… ऐसा होगा नया बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड
Noida Botenical Garden Bus Stand: नोएडा के बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. सेक्टर-38ए स्थित इस बस स्टैंड को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए 18 करोड़ रुपये का प्लान तैयार किया गया है. करीब 2.85 एकड़ में विकसित होने वाले बस स्टैंड में एक साथ 26 बसों की पार्किंग की व्यवस्था होगी.