Saharanpur Masjid Demolition LIVE: रात में हलचल, सुबह कलेक्ट्रेट वाली मस्जिद पर चला बुलडोजर, अभी सहारनपुर में कितनी टेंशन?
Saharanpur Masjid Bulldozer Action LIVE : सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद शनिवार सुबह बुलडोजर एक्शन तक पहुंच गया. शुक्रवार देर रात से मस्जिद गिराए जाने की खबर शहर में फैलने लगी थी, जिसके बाद कलेक्ट्रेट के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई. सुबह करीब चार बजे प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की और मस्जिद का एक हिस्सा गिरा दिया गया. यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश और जिला अदालत की ओर से अपील खारिज किए जाने के बाद की जा रही है.