बीच सड़क काटा केक, आधी रात कारों से स्टंटबाजी; मेरठ में बर्थडे पार्टी पर पुलिस का ऐक्शन
मेरठ के वेदव्यासपुरी में 3 सितंबर की रात युवकों ने एनएच-58 पर बीच सड़क बर्थडे पार्टी की। केक काटने के बाद आतिशबाजी, तेज संगीत और कारों से स्टंटबाजी की। वीडियो वायरल होने पर टीपीनगर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर दो कारें सीज कर दीं। तीन नाबालिगों को चेतावनी दी।