Mushroom Farming : 50-50 किसानों का बनेगा बैच, 6 दिन मिलेगी मशरूम उगाने की ट्रेनिंग, जानें कैसे करें अप्लाई?
Mushroom farming training : सर्दियों की आहट के साथ मशरूम की खेती शुरू हो जाएगी. इसके लिए शाहजहांपुर में उद्यान विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. विभाग किसानों के लिए मशरूम खेती का 6 दिवसीय प्रशिक्षण लाया है. लखनऊ की राज्य मशरूम प्रयोगशाला में 7 सितंबर से 20 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम के प्रति बैच में 50 लोगों को मौका मिलेगा. मात्र 50 रुपये देकर जिला उद्यान विभाग में पंजीकरण करा सकते हैं. लोकल 18 से जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि ट्रेनिंग में किसानों को मशरूम उगाने की सही तकनीक, रखरखाव और बेहतर गुणवत्ता वाली फसल तैयार करने के तरीके सिखाए जाएंगे.