कबाड़ से कला और पेड़ गुरुदक्षिणा, बलिया के शिक्षक डॉ. इफ्तेखार की कायल राष्ट्रपति मुर्मू, दिया खास सम्मान
Dr Iftekhar Khan Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के राजकीय इंटर कॉलेज के कला शिक्षक डॉ. इफ्तेखार खान को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया गया है. सिकंदरपुर के किकोढ़ा गांव के रहने वाले डॉ. खान वर्ष 1998 से छात्रों को कला की शिक्षा दे रहे हैं. वह हर रविवार बच्चों को निःशुल्क कला सिखाते हैं और ‘कबाड़ से जुगाड़’ जैसी अनूठी पहल के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं. गुरुदक्षिणा में महंगे उपहार के बजाय बच्चों से एक पेड़ लगाने की अपील करने वाले डॉ. खान की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में गर्व का माहौल है.