मस्जिद पर बुलडोजर से गरमाई यूपी की सियासत, 'बाबा' पर एक साथ बरसे ओवैसी-अखिलेश, क्या 2027 चुनाव में बनेगा बड़ा मुद्दा?
Saharanpur Mosque Demolition : सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध घोषित मस्जिद पर प्रशासन ने शनिवार तड़के बुलडोजर चला दिया. इसके बाद सपा सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट कर लिया गया. इस कार्रवाई पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और एआईएमआईएम पार्टी के सर्वेसर्वा असदुद्दीन ओवैसी समेत समूचे विपक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लिया है.