गन्ने के बहाने पश्चिमी यूपी में रालोद बदल रहा खेल, समीकरणों की नई पटकथा लिखेंगे जयंत चौधरी!
रामपुर मनिहारान की रैली में जयंत चौधरी का हमला सिर्फ गन्ने के दाम तक सीमित नहीं रहा। मंच से जिस तरह एथेनॉल, किसान हित, चौधरी चरण सिंह की विरासत और लोकदल के राजनीतिक आधार को एक साथ जोड़ा गया, उससे साफ है कि रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक पहचान को फिर मजबूती से रेखांकित करना चाहता है।