घूसखोरी में सस्पेंड SI बना SP का 'खास', गोंडा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 31 दरोगा इधर से उधर
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की पुलिसिया विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है. एसपी अभिषेक ने कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के नाम पर पुलिस लाइन में तैनात 31 सब-इंस्पेक्टरों (दरोगाओं) के तबादले कर उन्हें अलग-अलग थानों में तैनात किया है. हालांकि, इस ट्रांसफर लिस्ट में सबसे बड़ा चर्चा का विषय रिश्वत के आरोपों के चलते पहले निलंबित किए जा चुके दरोगा उत्कर्ष पांडे को सीधे एसपी का पीआरओ (PRO) बनाए जाने को लेकर है.