अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी (SP) के भीतर कलह और गुटबाजी खुलकर सड़क पर आ गई है. सपा छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मोहसिन मेवाती की पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद अलीगढ़ की राजनीति में नया मोड़ आ गया है. मंगलवार (4 अगस्त) को पुलिस ने मोहसिन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. जेल जाने के दौरान मोहसिन और उनके परिवार ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे पार्टी संगठन में हड़कंप मच गया है.
<p style=”text-align: justify;”>यह पूरा विवाद 24 जुलाई की एक घटना से जुड़ा है. थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के सामने रामपुर की जौहर विश्वविद्यालय (Jauhar University) को न तोड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था. पुलिस के अनुसार, इस दौरान सपा कार्यकर्ता और छात्र सभा के पदाधिकारी पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे थे. जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो मोहसिन मेवाती और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई. इसी मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”‘मेरे पिता सदन तो नहीं गए…’ बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/bjp-mla-prateek-bhushan-singh-reaction-on-brijbhushan-sharan-singh-rouse-avenue-case-3170406″ target=”_self”>’मेरे पिता सदन तो नहीं गए…’ बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक
<h3 style=”text-align: justify;”>’मुझे बलि का बकरा बनाया गया’ – मोहसिन मेवाती
<p style=”text-align: justify;”>मंगलवार (4 अगस्त) को जब पुलिस मोहसिन मेवाती को गिरफ्तार कर जेल ले जा रही थी, तब उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं पर निशाना साधा. मोहसिन ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में उन्हें “बलि का बकरा” बनाया गया है. उनका कहना था कि 24 जुलाई की घटना के दौरान कई अन्य बड़े नेता और पदाधिकारी भी मौजूद थे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई केवल उनके खिलाफ की गई. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब उन्हें कानूनी और राजनीतिक समर्थन की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब अधिकांश नेताओं ने उन्हें अकेला छोड़ दिया.
<h3 style=”text-align: justify;”>मां का फूटा गुस्सा, नेताओं को बताया ‘दलाल'
<p style=”text-align: justify;”>इस घटनाक्रम के बीच सोशल मीडिया पर मोहसिन मेवाती की मां का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वह समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं पर जमकर भड़ास निकालती दिख रही हैं. भावुक होकर उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह से किसी भी बड़े नेता ने उनके बेटे की सुध नहीं ली. वीडियो में वह पार्टी के कुछ नेताओं को कथित तौर पर “दलाल” कहती हुई सुनाई दे रही हैं. उनका यह भी आरोप है कि उनके बेटे की गिरफ्तारी के पीछे अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं की साजिश है और वे लोग केवल दिखावे के लिए वहां पहुंचे थे.
<h3 style=”text-align: justify;”>पुलिस की कार्रवाई और सपा की चुप्पी
<p style=”text-align: justify;”>वायरल वीडियो और मोहसिन के आरोपों पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग परिवार का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं पुलिस का स्पष्ट कहना है कि 24 जुलाई की घटना में दर्ज मुकदमे के आधार पर ही यह कानूनी कार्रवाई की गई है और आगे की प्रक्रिया भी न्यायसंगत होगी. फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम और परिवार की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों पर समाजवादी पार्टी के किसी भी बड़े पदाधिकारी या नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/up-vidhan-sabha-news-protesting-with-a-photograph-of-cm-yogi-mla-sachin-yadav-suspended-3170342″ target=”_self”>सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव