पीतल नगरी में छाया मलाई चाप रोल का जादू, ₹140 में मिल रहा लाजवाब स्वाद, दूर-दूर से स्वाद चखने पहुंच रहे फूडीज
Moradabad Street Food: पीतल नगरी मुरादाबाद अब अपने नए स्ट्रीट फूड जायके के लिए चर्चा में है. मशहूर मूंग दाल और नॉन-वेज बिरयानी के बाद अब शहर में मलाई चाप रोल पराठे की जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है. रुमाली रोटी में लिपटे और सींक पर सिके इस लजीज चाप रोल को खाने के लिए रामपुर समेत आसपास के जिलों से भी लोग पहुंच रहे हैं. प्रकाश नगर चौराहे पर स्थित ‘पंजाबी रसोई पुरानी चांद की दुकान’ पर यह स्वादिष्ट रोल मात्र ₹140 में उपलब्ध है.