बुलंदशहर के शिकारपुर से 4 बार विधायक अनिल शर्मा का निधन, CM योगी ने बेटे से की बात
3 सितंबर, गुरुवार, बुलंदशहर: शिकारपुर से चार बार विधायक रहे भाजपा नेता अनिल शर्मा का 63 वर्ष की उम्र में दिल्ली के निजी अस्पताल में निधन हो गया। 2023 से कैंसर से जूझ रहे थे। CM योगी आदित्यनाथ ने उनके बेटे कुश शर्मा से फोन पर बात कर दुख जताया।