Opinion: BJP राज में जिसकी होती है चर्चा, कुर्सी पर बैठता है कोई और! योगी-मोहन; नितीन नवीन से राम मंदिर CEO जितेंद्र मिश्रा तक 10 ‘सरप्राइज’ फैसले
BJP Surprise Politics: अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO के तौर पर रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम का ऐलान हुआ तो कई लोग हैरान रह गए. वजह साफ थी- चर्चा कुछ और नामों की थी, लेकिन ट्रस्ट ने आखिरी फैसला जितेंद्र मिश्रा के पक्ष में किया. यह पहला मौका नहीं है, जब किसी बड़े पद के लिए चल रही सियासी चर्चा और अंतिम फैसले के बीच इतना बड़ा अंतर दिखा हो. BJP की राजनीति में ऐसे ‘सरप्राइज’ फैसलों की लंबी फेहरिस्त है. मनोहर लाल खट्टर से लेकर योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव, भजनलाल शर्मा, रेखा गुप्ता और नितिन नबीन तक कई फैसलों ने राजनीतिक पंडितों के अनुमान को गलत साबित किया. आखिर BJP की यह ‘सरप्राइज पॉलिटिक्स’ क्या है और इसके पीछे कौन सा फॉर्मूला काम करता है?