कान्हा के जन्म से पहले अभेद किले में बदली मथुरा, जन्मभूमि पर कमांडो का पहरा
मथुरा में 4 सितंबर 2026 को होने वाली कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. श्री कृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में कमांडो के साथ सिविल पुलिस, PAC, LIU, CISF, डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की तैनाती की गई है. होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं की भी चेकिंग की जा रही है. अधिकारियों ने जन्मभूमि मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण और CCTV निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया.