जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा आने का है प्लान तो पहले बुक कर लें कमरा, वरना सड़क पर सोने की आ सकती है नौबत
मथुरा वृंदावन में 4 सितंबर 2026 को होने वाली कृष्ण जन्माष्टमी से पहले होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाएं और आश्रम फुल हो चुके हैं. लाखों श्रद्धालु कान्हा के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए मथुरा पहुंच रहे हैं. श्री कृष्ण जन्मस्थान के आसपास कमरों की भारी कमी है. जानकारी के मुताबिक 800 रुपये का गेस्ट हाउस कमरा अब 1400 से 1600 रुपये तक और 1500 रुपये वाला होटल कमरा अब करीब 2500 रुपये में मिल रहा है.