अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ में कथित ऑनर किलिंग के संदेह ने युवती की मौत मामले में नया मोड़ ला दिया है, शिकायत मिलने के बाद युवती के शव को कब्र से निकलवाया गया है. जिलाधिकारी के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ और पुलिस की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी.
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल, यह पूरा मामला अलीगढ़ के थाना देहली गेट इलाके के शाहजमाल क्षेत्र से सामने आया है. यहां युवती के मौत के मामले में आरोप है कि युवती की हत्या के बाद उसके परिवार वालों ने शव को कब्र में दफना दिया है, इस मामले में समाजसेवी की शिकायत के बाद डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ और पुलिस की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकाला गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मामले की गहराई से जांच हो सके और दोषियों को सजा दिलाई जा सके.
<p style=”text-align: justify;”>’543 सांसद हैं तो इसमें से कितनों को…’, परिसीमन बिल पर सपा नेता का बड़ा सवाल
<h3 style=”text-align: justify;”>हत्या के बाद शव दफनाने का आरोप
<p style=”text-align: justify;”>वहीं इस बाबत सीओ संजीव कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना रोरावर क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक युवती का देहांत हो जाने पर परिजन द्वारा उसका दाह संस्कार किया गया था. इस मामले में एक व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया कि उक्त युवती की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. जिसके बाद उक्त आदेश दिया गया है.
<h3 style=”text-align: justify;”>पीएम रिपोर्ट आने के बाद खुलेगा राज
<p style=”text-align: justify;”>सीओ संजीव कुमार शर्मा ने आगे कहा कि आज उक्त युवती का शव जिलाधिकारी के आदेशानुसार कब्र से नियमानुसार निकलवाकर वीडियोग्राफी कराकर पीएम हेतु मोर्चरी भेजा गया, पूर्ण कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और मृतका के पिता व शिकायतकर्ता मौजूद रहे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला