Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
By
August 2, 2026 3 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ पर फिर एक्शन ले लिया है. मायावती ने उनसे सभी जिम्मेदारियां छीन ली हैं. बसपा सुप्रीमो ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की है. पोस्ट में मायावती ने लिखा, “जैसा की सर्वविदित है कि पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ को महाराष्ट्र चुनाव में खा़सकर पार्टी टिकट के बंटवारे को लेकर बी.एस.पी. महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष आदि के साथ सही से तालमेल करके नहीं चलने की वजह से अनुशासनहीनता व दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था.
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने आगे बताया कि उन्हें दोबारा पार्टी में इस शर्त के साथ वापस लिया गया था कि वे दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे और साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश में कहीं पर भी नहीं, बल्कि केवल दूसरे राज्यों में ही पार्टी के जनाधार को बढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाएगी. उसके बाद जिन भी राज्यों की जिम्मेदारी बी.एस.पी. कोआर्डिनेटर के रूप में उन्हें दी गई वहां उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को सही से नहीं निभाया.” 
<p style=”text-align: justify;”>बसपा सुप्रीमो ने आगे लिखा, “केवल कर्नाटक ही नहीं बल्कि उड़ीसा व पश्चिम बंगाल इन राज्यों से भी इनकी अनुशासनहीनता अर्थात् पार्टी के दिशा-निर्देश के उल्लंघन की खबरें लगातार आते रहने के फलस्वरूप इनको बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी इनमें सुधार नहीं आने की वजह से शनिवार (1 अगस्त) को अशोक सिद्धार्थ को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/awadhesh-prasad-reaction-on-ram-mandir-donation-theft-samajwadi-party-varanasi-saints-fir-3169195″>’सरकार चाहे जितना भी…’, FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
<h3 style=”text-align: justify;”>अशोक सिद्धार्थ के यूपी आने पर भड़कीं मायावती
<p style=”text-align: justify;”>अशोक सिद्धार्थ के यूपी आने की खबरों पर मायावती भड़क गई हैं. उन्होंने कहा, “यूपी में इनके वापस लौटने की खबरें जानबूझकर पार्टी में भ्रम की स्थिति फैलाकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव के सघन अभियान को प्रभावित करने का षडयंत्र है. अतः पार्टी व मूवमेन्ट के हित में अशोक सिद्धार्थ को रविवार (2 अगस्त) को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है और अब इन्हें पार्टी में आगे कतई भी वापिस नहीं लिया जाएगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के कोआर्डिनेटर पर भी गिरी गाज
<p style=”text-align: justify;”>बीएसपी चीफ ने बताया कि इसी प्रकार रणधीर सिंह बेनीवाल (निवासी जिला सहारनपुर) को बी.एस.पी. कोआर्डिनेटर के रूप में पंजाब सहित हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर की भी कुछ जिम्मेदारी दी गई थी. उनके विरुद्ध़ भी अनुशासनहीनता व पार्टी दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने की खबरें लगातार आती रही हैं और अब रणधीर सिंह बेनीवाल को भी पार्टी व मूवमेन्ट के हित के मद्देनजर रविवार तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.
<h3 style=”text-align: justify;”>रामजी गौतम को दोबारा बनाया प्रभारी
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि यह भी अवगत कराना है कि पार्टी संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर किए गए फेरबदल में राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को अन्य राज्यों के साथ ही पंजाब स्टेट का भी पुनः प्रभारी बनाया गया है. रामजी गौतम पंजाब के आगामी विधानसभा आमचुनाव तक ही नहीं बल्कि आगामी लोकसभा आमचुनाव तक भी अपनी इस जिम्मेदारी को निभाते रहेंगे. 
<h3 style=”text-align: justify;”>मायावती ने साफ किया रुख
<p style=”text-align: justify;”>मायावती ने अपना रुख साफ करते हुए बताया कि बी.एस.पी. नेतृत्व का वर्तमान में यह नीतिगत फैसला है कि यूपी निवासी जो भी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कोआर्डिनेटर आदि के रूप में प्रदेश के बाहर के राज्यों की अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं, उनमें से किसी को भी यूपी में पार्टी की किसी भी जिम्मेदारी पर नहीं लगाया जायेगा.
<p style=”text-align: justify;”>साथ ही पार्टी के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे ऐसे सभी शरारती व षडयंत्रकारी तत्वों से पूरी तरह से जरूर सावधान रहें जो उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की अपनी बी.एस.पी. सरकार बनाने में पूरी जिद के साथ लगे अभियान को किसी ना किसी बहाने से ध्यान भटकाने अर्थात् हानि पहुंचाने का प्रयास करते रहते हैं.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/aligarh-news-in-hindi-young-woman-body-exhumed-from-grave-over-suspected-honor-killing-ann-3169222″>अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
Next
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, LDA ने दे रहा बंपर ऑफर, फ्लैट्स पर मिल रही है सीधी छूट
  • कोडीन कफ सिरप की तस्करी, ₹30000000 की 250 पेटी संग 4 तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिलों से काला कारोबार
  • वृंदावन में 84 नक्काशीदार स्तंभों वाला 'कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग', सीएम योगी ने किया भव्य लोकार्पण
  • Krishna Janmashtami: ये मथुरा नहीं, बल्कि भक्ति धाम मनगढ़ है, जन्माष्टमी पर 10 लाख भक्तों के लिए सजकर तैयार
  • 'हथवा झनझनात ह, मूड पिरात ह…' साउथ इंडियन डॉक्टर का ठेठ अवधी अंदाज, देख चकरा जाएंगे आप
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme