यूपी चुनाव से पहले फोकस में मथुरा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर योगी दो दिन ब्रज में, जन्मभूमि पूजन भी
यूं तो सीएम योगी हर जन्माष्टमी पर मथुरा आते हैं लेकिन इस बार उनके दौरे के चुनावी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा बार-बार उठ रहा है। इस बीच वे न सिर्फ दो दिन मथुरा में रहेंगे बल्कि जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण जन्मभूमि भी जाएंगे।