सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड का तिहाड़-करनाल जेल कनेक्शन, गोगी गैंग के वारिस रोहित मोई को रिमांड पर लेगी शामली पुलिस, जानें पूरी क्राइम कुंडली
Ankit Baliyan Case: उत्तर प्रदेश के शामली में चर्चित सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच अब दिल्ली की तिहाड़ जेल तक पहुंच गई है. पुलिस की रडार पर तिहाड़ में बंद गोगी गैंग का उत्तराधिकारी रोहित राणा उर्फ मोई और करनाल जेल में बंद राकेश पम्पू आ गए हैं. यूपी पुलिस रोहित मोई को बी-वारंट पर पूछताछ के लिए शामली लाने की तैयारी में है. जानिए कॉलेज छात्र से कुख्यात गैंगस्टर बनने और जेल से नेटवर्क चलाने की इनसाइड स्टोरी.