क्या 2027 में ‘राम के बाद कृष्ण’ पर चुनावी दांव? योगी के जयकारे से गरमाई सियासत
Lucknow Latest News : उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन सियासी मुद्दों की तैयारी अभी से शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार भगवान राम और भगवान कृष्ण के नाम का जयकारा लगाकर विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं. खास तौर पर मथुरा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर योगी अखिलेश यादव को घेरते नजर आ रहे हैं.