जब मॉल में गूंजा जय सियाराम, 'हनुमान अंश' की स्क्रीनिंग के बाद लोगों में बांटे गए प्रसाद और सुंदरकांड की किताब
गोरखपुर के Inox City Mall में फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्क्रीनिंग के बाद भक्तिमय माहौल देखने को मिला. फिल्म देखकर बाहर निकले दर्शकों और रामभक्तों के बीच सुंदरकांड की पुस्तकें, पानी की बोतलें और लड्डू प्रसाद के रूप में बांटे गए. इस दौरान मॉल परिसर जय सियाराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा.