सहारनपुर: पीएनबी की करेंसी चेस्ट में 29 लाख और मिले, जाली नोट हुए 17.29 करोड़, लखनऊ से भी पहुंचे अधिकारी
पीएनबी की करेंसी चेस्ट में जाली नोटों का मामला सामने आने के बाद जांच लगातार जारी है। अब जाली नोटों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ 29 लाख हो गई है। बुधवार को आरबीआई और फॉरेंसिक टीम ने दिनभर की करेंसी चेस्ट में छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।