UP Elections: अजय राय ने पिंडरा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया, बोले- यूपी में कांग्रेस सरकार बनाएगी
कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी की पिंडरा सीट से 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि काशी उनका घर है और पिंडरा की जनता उनके साथ है। सपा से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।