यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को 'SAR' का क्यों सता रहा डर? सपा अध्यक्ष को डराने वाले का A टू Z जानें
SIR vs SAR in UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक नया डर समा गया है. उन्हें SAR (स्पेशल एनुअल रिवीजन) से भय लग रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि SAR (स्पेशल एनुअल रिवीजन) के जरिए पड़ोसी राज्यों बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश के वोटरों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जा रहे हैं. आरोप लगाया कि चुनाव आयोग SIR के बाद SAR क्यों करा रही है यह समझ से परे है. कहा कि चुनाव आयोग एक पार्टी विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए इस तरह की प्रैक्टिस कर रही है.