उन्नाव में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दिखा जुगाड़, धंसी रिटेनिंग वॉल को तिरपाल का सहारा
Kanpur-Lucknow Expressway : उन्नाव में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद बदहाली की तस्वीर सामने आई है. पड़री गांव के पास अंडरपास की रिटेनिंग वॉल मिट्टी बहने से टूट गई, जिसके बाद इसे और नुकसान से बचाने के लिए तिरपाल का सहारा लिया गया है. मामला कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर किलोमीटर संख्या 55.3 का है, जहां एक्सप्रेसवे की ड्रेनेज व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.