कौन है जितेंद्र मिश्रा? जो बने राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO, जानिए उनके बारे में
Jeetendra Mishra Ram Mandir CEO: भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है. 38 वर्षों का लंबा सैन्य अनुभव, 3000 घंटे की उड़ान और 1999 कारगिल युद्ध में मिराज पर लेजर-गाइडेड बम तैनात करने वाले जितेंद्र मिश्रा अब मंदिर की कमान संभालेंगे. सूत्रों की मानें तो सीईओ पद के लिए 5585 आवेदन आए थे, जिसमें से सीईओ का चयन किया गया है.