हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में थाना देहात पुलिस ने श्री जी पेट्रोल पंप के पास से अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे और निशांदेही से चोरी के 9 दोपहिया वाहन (8 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी), एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है. 
<p style=”text-align: justify;”>पकड़े गए आरोपियों की पहचान ज़ीशान (निवासी अमरोहा, हाल निवासी मेरठ) और मोनू उर्फ बब्बन (निवासी अमरोहा) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. इनके खिलाफ दिल्ली, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा और हापुड़ के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट सहित लगभग तीन दर्जन (36 से अधिक) मामले दर्ज हैं. आरोपी ज़ीशान पहले भी आजीवन कारावास की सजा काट चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/fatehpur-mazar-dug-in-search-of-hidden-treasure-police-investigation-ann-3168629″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
<h3 style=”text-align: justify;”>चोरी के 9 वाहन बरामद 
<p style=”text-align: justify;”>मामले की जानकारी देते हुए एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर 9 चोरी के वाहन बरामद किए हैं. बरामद वाहनों में से 5 जनपद हापुड़ से, 2 अमरोहा से और 2 दिल्ली के कल्याणपुरी से चोरी हुए थे.
<h3 style=”text-align: justify;”>फर्जी कागजात से बेच देते थे 
<p style=”text-align: justify;”>ये आरोपी वाहन चोरी करके उन्हें दिल्ली-एनसीआर व अन्य क्षेत्रों में कम दामों पर और फर्जी कागजात तैयार कराकर बेच दिया करते थे. दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास है और पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों व ठिकानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिन पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है. 
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह के पकडे जाने से हापुड़ के साथ-साथ आसपास के इलाकों में चोरी की वारदातों पर लगाम लगेगी. 
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/dehradun-teacher-srishti-suicide-case-cb-cid-probe-ordered-uttarakhand-ann-3168622″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया