Coriander Growing Tips : न गलेगा, न सड़ेगा…बारिश में भी लहलहाएगा धनिया, किसान रनजोद सिंह ने बताई ट्रिक
Hari dhaniya kaise ugaye : हरी धनिया हर घर की जरूरत है. कई लोग इसे घर पर उगाते हैं, लेकिन अधिक नमी और बारिश के मौसम में जमीन पर धनिया उगाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है. हालांकि सही तरीका अपनाकर धनिया का बेहतरीन जमाव हासिल किया जा सकता है. मिट्टी की सही तैयारी और बीज के बचाव से धनिया तेजी से उगता है. लोकल 18 ने इस बारे में शाहजहांपुर के किसान रनजोद सिंह से बात की. वे बताते हैं कि धनिया बोने से पहले साबुत धनिया के बीजों को हल्का रगड़कर दो हिस्सों में तोड़ लें. इससे बीजों का अंकुरण जल्दी होता है. बारिश के दिनों में जमीन पर जलभराव से बचने के लिए उठी हुई क्यारियां बनाएं.