Ballia News: एक पैर पर कूद-कूदकर स्कूल जाने वाली रागिनी की कहानी रुला देगी, बोली- DM अंकल साइकिल दिलवा दीजिए
Ballia Viral Video: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की एक मासूम बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में मासूम छात्रा जिलाधिकारी से साइकिल के लिए अपील कर रही है. बच्ची ने डीएम से अपील करते हुए कहा कि डीएम अंकल मुझे साइकिल दिलवा दीजिए.