कांग्रेस और सपा गठबंधन लगभग तय, अखिलेश यादव से मांगेगी पहले से ज्यादा सीटें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं और संभावनाएं हैं कि इस बार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, अब तक सीट बंटवारे का फॉर्मूला अब तक तय नहीं हुआ है, लेकिन खबरें हैं कि कांग्रेस पहले से ज्यादा सीटें मांग रही है।