गोरखपुर के 233 नए राजस्व गांवों में अब पास हो सकेंगे मकानों के नक्शे, GDA की हरी झंडी
गोरखपुर प्राधिकरण के 2020 में हुए सीमा विस्तार के बाद पिपराइच, पीपीगंज और मुंडेरा बाजार नगर पंचायत के साथ 233 राजस्व गांव प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल किए गए थे। इन नए क्षेत्रों की अलग महायोजना तैयार नहीं होने के कारण मानचित्र स्वीकृत नहीं हो रहे थे। अब यहां भवनों के मानचित्र स्वीकृत हो सकेंगे।