कहां गुम हो गया हिस्ट्रीशीटर? इलाहाबाद हाई कोर्ट ने CBI को सौंपी जांच; जानें पूरा मामला
मुत्तलिव के खिलाफ मुजफ्फरनगर के अलग-अलग थानों में करीब 30 केस दर्ज हैं। हाईकोर्ट के 17 दिसंबर 2025 के जमानत आदेश के बाद 4 मई 2026 को उसे रिहा किया गया था। रिहाई के तुरंत बाद पुलिस ने मुत्तलिव और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। पिता को 7 मई 2026 को छोड़ दिया गया, लेकिन मुत्तलिव तभी से लापता है।